Home / अन्य / साक्षात्कार/प्रेरणा / कोरबा में CSC संचालकों को मिला अपना संगठन, “जन सुविधा केन्द्र संचालक वेलफेयर सोसायटी” का गठन

कोरबा में CSC संचालकों को मिला अपना संगठन, “जन सुविधा केन्द्र संचालक वेलफेयर सोसायटी” का गठन

कोरबा। जिले के जन सुविधा केन्द्र (CSC) एवं डिजिटल सेवा प्रदाता संचालकों को एकजुट करने के उद्देश्य से “कोरबा जन सुविधा केन्द्र संचालक वेलफेयर सोसायटी” का गठन किया गया है। छत्तीसगढ़ सोसायटी पंजीयन अधिनियम, 1973 के तहत पंजीकृत इस संस्था का उद्देश्य संचालकों के हितों की रक्षा, तकनीकी सहयोग, प्रशिक्षण तथा शासन की डिजिटल सेवाओं को आम नागरिकों तक और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।

सोसायटी के अध्यक्ष योगेश देवांगन ने बताया कि संगठन शासन-प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ डिजिटल साक्षरता अभियान, जागरूकता कार्यक्रम और सामाजिक गतिविधियों का भी संचालन करेगा। संस्था ने जिले के सभी पात्र CSC एवं जन सुविधा केन्द्र संचालकों से सदस्यता लेकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *