Home / अन्य / व्यंग्य / गणेश विसर्जन के बीच बवाल!महिला को डंडा लेकर घेरने और धमकाने का आरोप, SP से शिकायत

गणेश विसर्जन के बीच बवाल!महिला को डंडा लेकर घेरने और धमकाने का आरोप, SP से शिकायत

कोरबा। गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दादरखुर्द के कदम चौक में कथित विवाद और धमकी का मामला सामने आया है। दामाद मोहल्ला निवासी बृहस्पति यादव उर्फ (गुड़िया यादव) ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर कुछ महिलाओं पर हाथ में डंडा लेकर घेरने, गाली-गलौज करने और मारपीट की धमकी देने का आरोप लगाया है।

शिकायत के मुताबिक, 20 सितंबर को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान वह जुलूस के साथ आगे चल रही थीं। कदम चौक के पास पहुंचने पर सावित्री यादव, संतोषी यादव सहित कुछ महिलाएं कथित तौर पर डंडा लेकर खड़ी थीं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि महिलाओं ने उन्हें घेर लिया और कथित रूप से “नेतागिरी निकालने” की बात कहते हुए गाली-गलौज करते हुए उनकी ओर बढ़ने लगीं।

स्थिति बिगड़ती देख विसर्जन में तैनात पुलिसकर्मियों और समिति के सदस्यों ने कथित रूप से हस्तक्षेप कर महिला को बचाया। शिकायतकर्ता का कहना है कि समय पर हस्तक्षेप नहीं होता तो उनके साथ अप्रिय घटना हो सकती थी।

थाने के बाहर भी धमकी का आरोपशिकायतकर्ता के अनुसार, घटना की शिकायत करने जब वह थाने पहुंचीं तो संबंधित लोग वहां पहले से मौजूद थे। आरोप है कि उन्हें देखकर दोबारा धमकी दी गई और भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने की बात कही गई। घटना के बाद महिला ने खुद को भयभीत बताते हुए पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

मामले में सावित्री यादव, संतोषी यादव एवं अन्य सहयोगियों के खिलाफ शिकायत दी गई है। पुलिस जांच के बाद ही लगाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *