छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला: कमर्शियल गैस पर कोटा सिस्टम लागू, नए बुकिंग पर नंबर हो रहा जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई शुरू हो गई है. लेकिन, राज्य में गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित हो सके इसके लिए राज्य सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है. जबकि, छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा फैसला किया गया है, जहां राज्य में कमर्शियल गैस पर कोटा सिस्टम लागू किया गया है. जबकि घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग को रोकने के लिए भी लगातार कार्रवाई हो रही है. बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों में छत्तीसगढ़ में 214 जगहों पर छापा मारा गया है. जहां से 1013 सिलेंडर जब्त हुए हैं. क्योंकि कालाबाजारी की खबरें भी लगातार आ रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *