वार्ड क्रमांक 59 में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुदृढ़, मरम्मत के साथ नई लाइटें स्थापित

वार्ड क्रमांक 59 में पार्षद जनक सिंह राजपूत द्वारा क्षेत्र में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करवाई गई तथा कई स्थानों पर नई स्ट्रीट लाइटें भी लगवाई  गई हैं।

जानकारी के अनुसार, वार्ड में लंबे समय से कई जगहों पर स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी थी, जिससे लोगों को रात के समय आवागमन में परेशानी हो रही थी। इस समस्या को देखते हुए पार्षद ने पहल करते हुए बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कराया।
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी करीब दो माह पूर्व क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का कार्य कराया गया था, जिसके बाद अब दोबारा सुधार कार्य कर व्यवस्था को और बेहतर बनाया गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि नई स्ट्रीट लाइट लगने से अब क्षेत्र में रोशनी की बेहतर व्यवस्था हो गई है, जिससे सुरक्षा और सुविधा दोनों में सुधार हुआ है।
पार्षद जनक सिंह राजपूत ने कहा कि क्षेत्र के विकास और नागरिकों की सुविधा के लिए वे लगातार प्रयास कर रहे हैं और आगे भी इसी तरह कार्य जारी रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *