नहर में नहाने गए 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, NTPC प्लांट की जाली में फंसा मिला शव

अमननगर (दर्री ) निवासी भरोसीलाल (उम्र 60 वर्ष) 3 अप्रैल 2026 को रोज की तरह नहर में नहाने के लिए गए थे। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए और उनकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया।

अगले दिन 4 अप्रैल 2026 को दोपहर लगभग 2 बजे सूचना मिली कि NTPC प्लांट में जहां नहर का पानी आवागमन करता है, वहां लगी जाली में एक शव फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने शव की पहचान लापता भरोसीलाल के रूप में की।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक तौर पर नहर में नहाने के दौरान हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *