
कोरबा। अग्रवाल समाज में उत्साह और गर्व का माहौल है। समाज के सक्रिय एवं युवा चेहरे आशीष गोयल को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसके बाद शहरभर में बधाइयों का सिलसिला तेज हो गया है।
आशीष गोयल की नियुक्ति को समाज के लिए एक सकारात्मक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। वे अपनी कर्मठता, ईमानदारी और सामाजिक सक्रियता के लिए पहले से ही पहचान रखते हैं।
उनके नेतृत्व से समाज में नई ऊर्जा, एकता और विकास की उम्मीद जताई जा रही है।वरिष्ठजनों से लेकर युवाओं तक सभी ने उन पर भरोसा जताते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में अग्रवाल समाज संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी नई ऊंचाइयां हासिल करेगा।
नियुक्ति के बाद समर्थकों और शुभचिंतकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं शहरभर से लगातार बधाई संदेश पहुंच रहे हैं।
