Home / अन्य / साक्षात्कार/प्रेरणा / खरसिया में भीषण गर्मी का कहर: Vi टावर में ओवरहीटिंग और शॉर्ट सर्किट से लगी आग

खरसिया में भीषण गर्मी का कहर: Vi टावर में ओवरहीटिंग और शॉर्ट सर्किट से लगी आग

रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर में भीषण गर्मी के बीच एक Vi (वोडाफोन आइडिया) टेलीकॉम टावर में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि अत्यधिक तापमान के कारण टावर के उपकरण ओवरहीट हो गए, जिसके बाद शॉर्ट सर्किट और तकनीकी खराबी ने आग को और भड़का दिया।देखते ही देखते टावर के अंदर लगे बैटरी सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आग की चपेट में आ गए और धू-धू कर जलने लगे। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही स्थानीय टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।प्राथमिक जांच में सामने आया है कि भीषण गर्मी, ओवरलोड और वायरिंग फॉल्ट इस घटना की मुख्य वजह हो सकते हैं। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और संबंधित विभाग द्वारा विस्तृत जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *