Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा में सनसनीखेज मर्डर! कोहड़िया नर्सरी के भीतर खून से लथपथ मिला युवक का शव

कोरबा में सनसनीखेज मर्डर! कोहड़िया नर्सरी के भीतर खून से लथपथ मिला युवक का शव

कोरबा जिले में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दर्री मुख्य मार्ग किनारे बरकोहड़िया स्थित नर्सरी के भीतर एक युवक का रक्तरंजित शव मिला। मृतक की पहचान जांजगीर-चांपा जिले के सोनसरी पामगढ़ निवासी बसंत पटेल के रूप में हुई है, जो सर्वमंगला चौकी क्षेत्र बरमपुर में किराए के मकान में रह रहा था।

बताया जा रहा है कि शव पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। सुबह करीब 7 बजे स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर एएसपी लखन पटले, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। फिलहाल पुलिस हत्या के कारण और आरोपियों की तलाश में जांच कर रही है। 🚔⚠️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *