Home / अन्य / साक्षात्कार/प्रेरणा / सरस्वती शिशु मंदिर प्रगति नगर NTPC कोरबा का शानदार परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावियों का हुआ सम्मान

सरस्वती शिशु मंदिर प्रगति नगर NTPC कोरबा का शानदार परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावियों का हुआ सम्मान

कोरबा। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रगति नगर NTPC कोरबा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। परिणाम जारी होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल बन गया। मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुरेंद्र कुमार राठौर (अध्यक्ष, प्रबंधकारिणी समिति), अमर दीपक देवांगन (व्यवस्थापक), यशवंत सिंह ठाकुर (कोषाध्यक्ष),एवं प्राचार्य लक्ष्मी नारायण जायसवाल की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

कक्षा 10वीं में प्रीति राय ने 91.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। ईलेश कुमार राठौर 90 प्रतिशत के साथ द्वितीय एवं भूमि धीवर 89.66 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।

कक्षा 12वीं में दीपिका साहू ने 90 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। किशोर कुमार साहू 86 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा हिमांशु यादव 82.8 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहे।अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

प्राचार्य लक्ष्मी नारायण जायसवाल ने कहा कि अनुशासन, नियमित अध्ययन और कठिन परिश्रम ही सफलता का मूल मंत्र है। विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम का संचालन दुर्गा प्रसाद नामदेव ने किया तथा आभार प्रदर्शन परसराम देवांगन ने किया। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *