Home / अन्य / साक्षात्कार/प्रेरणा / कोरबा में प्रेस रिपोर्टर क्लब का स्थापना दिवस मनाया गया, पत्रकार हित और जनसेवा पर हुई चर्चा

कोरबा में प्रेस रिपोर्टर क्लब का स्थापना दिवस मनाया गया, पत्रकार हित और जनसेवा पर हुई चर्चा

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता, जनसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित प्रेस रिपोर्टर क्लब संगठन ने अपना 21वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। संगठन की स्थापना 13 जून 2005 को संस्थापक एवं प्रथम अध्यक्ष स्व. लाला राम सोनी द्वारा निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक जागरूकता और शासन-प्रशासन के बीच सकारात्मक संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई थी।

संगठन के 21 वर्षों के गौरवशाली सफर में विभिन्न अध्यक्षों के नेतृत्व में संगठन ने निरंतर विस्तार किया। वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी के नेतृत्व में संगठन प्रदेश के 33 जिलों तक पहुंच चुका है और ब्लॉक स्तर तक विस्तार का कार्य जारी है।

कोरबा जिला इकाई द्वारा स्थापना दिवस का आयोजन 13 जून को जिला अध्यक्ष ए. एव. खरे की अध्यक्षता में सीएसईबी वेस्ट आवासीय परिसर स्थित इरेक्टर हॉस्टल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ जिला संरक्षक बालकृष्ण मिश्रा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के प्रदेश सचिव बी. एन. यादव एवं जिला संरक्षक बालकृष्ण मिश्रा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। बी. एन. यादव ने सभी पदाधिकारियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करते हैं।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विजय सहिस, जिला सचिव रविन्द्र कुमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य सोनी कर्ष सहित अन्य पदाधिकारियों का आयोजन में विशेष योगदान रहा। अंत में जिला संरक्षक बालकृष्ण मिश्रा ने सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *