Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / जांजगीर-चांपा / जुलाई से लापता संजना कैवर्त का अब तक नहीं मिला सुराग, परिवार ने लोगों से लगाई मदद की गुहार

जुलाई से लापता संजना कैवर्त का अब तक नहीं मिला सुराग, परिवार ने लोगों से लगाई मदद की गुहार


कोरबा। कोरबा जिले के ग्राम तिलकेजा निवासी संजना कैवर्त (पति – सूरज कैवर्त) 03 जुलाई 2026 से लापता हैं। परिजनों के अनुसार, वह घर से चांपा पोस्ट ऑफिस जाने के लिए निकली थीं, लेकिन इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका।


परिवार ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क किया, लेकिन अब तक संजना का कोई सुराग नहीं मिला है। लगातार कई दिनों से लापता होने के कारण परिवार गहरी चिंता और मानसिक तनाव में है।


परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को संजना कैवर्त के संबंध में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो कृपया तुरंत 9770232812 पर संपर्क करें।


मानवीय आधार पर इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि संजना कैवर्त सकुशल अपने परिवार तक लौट सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *