Home / राजनीति / खाद्यान वितरण की समस्याओं को लेकर जिला युवा कांग्रेस ने सौपा पत्र 10 दिवस में वितरण करने के लिखित आश्वासन के पश्चात शांत हुए कांग्रेसी

खाद्यान वितरण की समस्याओं को लेकर जिला युवा कांग्रेस ने सौपा पत्र 10 दिवस में वितरण करने के लिखित आश्वासन के पश्चात शांत हुए कांग्रेसी

बाँकी मोंगरा, पौड़ी-उपरोड़ा, पताड़ी एवं कोरबा शहर क्षेत्र में विगत 2-3 महीनों से खाद्यान वितरण में हो रही लापरवाही को लेकर जिला युवा कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया। पूरे जिले में लगभग 30% से 40% हितग्राहियों को राशन नहीं मिलने की समस्या को गंभीर बताते हुए नेताओं ने तत्काल समाधान की मांग की।

नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास के नेतृत्व में तथा जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकाश सिंह एवं राकेश पंकज की विशेष उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने खाद्य शाखा के मुख्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जनवरी, फरवरी एवं मार्च माह का लंबित खाद्यान वितरण शीघ्र कराने की मांग रखी गई।

इस दौरान अधिकारियों द्वारा 10 दिवस के भीतर सभी लंबित राशन वितरण पूर्ण करने का लिखित आश्वासन दिया गया, जिसके बाद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शांत हुए।

इस अवसर पर पार्षद संदीप डहरिया, हेमंत साहनी, जनपद सदस्य अनिल खूटे, उपसरपंच विनोद उरें, जिला सचिव कमल किशोर चन्द्रा, अजीत बर्मन, बबलू मरवा, प्रमोद काकरे, धनंजय राठौड़, लक्की, सूरज, रोहन, आदिल, शुभम, छोटू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *