Home / अन्य / विशेष / दर्री BCPP प्लांट के सामने NTPC रेलवे लाइन किनारे युवक की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटका मिला शव

दर्री BCPP प्लांट के सामने NTPC रेलवे लाइन किनारे युवक की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटका मिला शव



कोरबा:- जिले के दर्री क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अरुण निषाद (उम्र 22 वर्ष), पिता स्वर्गीय किशोर, निवासी फर्टिलाइजर बस्ती के रूप में हुई है।
सूत्रों के अनुसार, 10 अप्रैल 2026 की रात करीब 9 बजे अरुण की आखिरी बार अपने घरवालों से बातचीत हुई थी। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। अगले दिन उसका शव दर्री स्थित BCPP प्लांट के सामने NTPC रेलवे लाइन के किनारे फांसी के फंदे से लटका हुआ संदिग्ध अवस्था में मिला।


घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है।


बताया जा रहा है कि मृतक के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उसकी मां और बहन ही हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।


फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *