Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / सरगुजा / कोरबा में मुफ्त e-KYC के नाम पर वसूली! मिशन रोड वार्ड-01 में महिलाओं से 50-70 रुपये की अवैध वसूली

कोरबा में मुफ्त e-KYC के नाम पर वसूली! मिशन रोड वार्ड-01 में महिलाओं से 50-70 रुपये की अवैध वसूली

कोरबा:-शासन द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना के तहत e-KYC प्रक्रिया को पूरी तरह निशुल्क घोषित किया गया है, लेकिन जमीनी स्तर पर इसकी सच्चाई कुछ और ही नजर आ रही है।

कोरबा जिले के वार्ड क्रमांक 01, मिशन रोड स्थित एक चॉइस सेंटर (CSC ID: 618353390012) से सामने आए वीडियो और तस्वीरों ने व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।जानकारी के अनुसार, ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक खुलेआम नियमों की अनदेखी करते हुए महिलाओं से e-KYC के नाम पर 50-70 रुपये वसूल रहा है,

जबकि शासन की स्पष्ट गाइडलाइन है कि इस प्रक्रिया के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।बताया जा रहा है कि संचालक अपने निजी सेंटर में बैठकर जरूरतमंद और गरीब महिलाओं से पैसे ऐंठ रहा है। महिलाएं मजबूरी में राशि देने को विवश हैं, जिससे योजना का मूल उद्देश्य ही प्रभावित हो रहा है।

इस पूरे मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं

-क्या जिम्मेदार अधिकारी इस अवैध वसूली से अनजान हैं?

-इस तरह की गतिविधियों को कहीं न कहीं संरक्षण मिल रहा है?

यह मामला केवल नियमों के उल्लंघन तक सीमित नहीं है, बल्कि गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के अधिकारों पर सीधा आघात है। यदि समय रहते इस पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो ऐसे बिचौलिए सरकारी योजनाओं की छवि को लगातार नुकसान पहुंचाते रहेंगे।

अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता है! -क्या दोषियों पर कार्रवाई होगी या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *