दर्री (सिंचाई कॉलोनी, वार्ड 48):पत्रकार धरमदास महंत के घर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक लंबा ‘धमना’ सांप अचानक घर के अंदर घुस गया। सांप सोफे के भीतर छिपकर बैठा था, जिससे परिवार के सदस्यों में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्नेक रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। टीम के सदस्य शंकर राव मौके पर पहुंचे और बेहद सावधानी व सूझबूझ के साथ सोफे के अंदर छिपे सांप को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया।
रेस्क्यू के दौरान शंकर राव ने बताया कि ‘धमना’ सांप जहरीला नहीं होता, लेकिन इसकी मौजूदगी से खतरा बना रहता है, इसलिए सतर्कता जरूरी है।
इस सफल रेस्क्यू के बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली और रेस्क्यू टीम का आभार जताया।
👉 प्रमुख तथ्य:-
-घर के अंदर सोफे में छिपा मिला सांप
-समय पर सूचना से टली बड़ी घटना
-रेस्क्यू टीम की तत्परता से सुरक्षित निकाला गया
-सर्प‘धमना’ सांप गैर-ज़हरीला, लेकिन सावधानी जरूरी
