
कोरबा (छत्तीसगढ़) गौ माता के प्रति श्रद्धा, सेवा और जन-जागरूकता को समर्पित एक भव्य भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन 16 अप्रैल 2026, गुरुवार को रात्रि 8:00 बजे प्राचीन शिव मंदिर, दशहरा मैदान, शिवनगर रुमगरा में किया जा रहा है।
श्री कृष्ण गौ सेवा धाम, शिवनगर रुमगरा के तत्वावधान में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में रायपुर के सुप्रसिद्ध भजन गायक विवेक ताम्रकार एवं उनकी टीम अपनी मधुर भक्ति प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में गौ माता के प्रति सम्मान, संरक्षण और सेवा की भावना को जागृत करना है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को गौ सेवा के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिससे सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती मिल सके। आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुजनों से अपील की है। कि वे सपरिवार इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और भक्ति रस में डूबकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।
👉 यह आयोजन न केवल एक धार्मिक कार्यक्रम है, बल्कि गौ सेवा के प्रति जागरूकता का एक जनआंदोलन बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

